ग्रेटर नोएडा। धनराशि वसूलने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। इसके लिए अलग-अलग स्थानों पर जिलाधिकारी के निर्देश पर मुनादी कराई जा रही है। भंगेल के पुष्पेंद्र पर 19 लाख से अधिक बकाया है। इससे वसूली के लिए नायब तहसीलदार दुर्गेश सिंह ने उसके घर के बाहर जाकर मुनादी कराई।
इसके अलावा देवेन्द्र पर स्टांप ड्यूटी के 5 लाख 89 हजार रुपए बकाया है। उसके यहां भी जिला प्रशासन की ओर से मुनादी कराई गई। ताकि बकाया वसूला जा सके।